क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद

Saturday, Mar 04, 2023-11:50 AM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। वे तड़के सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह नंदीहाल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती देखी और भस्म आरती के बाद गर्भ गृह से बाबा महाकाल का पूजन–अभिषेक किया।  लगभग 10 से 15 मिनट दोनों ने गर्भ गृह में बाबा महाकाल को जल अर्पित कर पूजन–अभिषेक किया।

PunjabKesari

दोनों ही स्टार महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में पूजन अभिषेक करने के लिए गाइडलाइन का पालन करते हुए नजर आए। इस दौरान विराट कोहली ने धोती और अनुष्का शर्मा ने साड़ी पहनी हुई थी। पूजन अभिषेक के बाद दोनों काफी समय तक मंदिर प्रांगण में घूमते रहे और बाद में इंदौर के लिए रवाना हो गए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News