दामोदर यादव ने पार कर दी हद ,कहा-धीरेंद्र शास्त्री की मैं 6 महीने से ऐसी-तैसी कर रहा लेकिन मेरे ऊपर तो वो पाखंडी कोई भूत नहीं छोड़ पाया
Thursday, Feb 19, 2026-03:34 PM (IST)
(डेस्क): आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव ने एक बार धीरेंद्र शास्त्री पर बहुत तीखा निशाना साधा है। दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को आडंबरी और पाखंडी कहकर वार किया है।दामोदर ने सभा में कहा कि आप लोगो को उस पाखंडी से नहीं डरना चाहिए। मै उस पाखंडी के 6 महीनों से तैसी कर रहा हूं लेकिन वो मेरा कुछ नहीं कर पाया। मेरे ऊपर तो धीरेंद्र शास्त्री कोई भूत नहीं छोड़ पाया। इसलिए आप लोगों को भी उससे नहीं डरना चाहिए।
खुद डाक्टरी दवाई लेता है दूसरों को गौमूत्र पीने की सलाह देता है-दामोदर
दामोदर यादव ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पर निशाना साधते हुए कहा कि वो खुद तो डाक्टरी दवाई लेता है और दूसरों को गौमूत्र पीने की सलाह देता है। इसलिए आप लोगों को उसके झूठे प्रंपचों में नहीं आया चाहिए। पर्ची वाला बाबा के पास एक महिला जाती है और कहती है कि उसे कैंसर है। पाखंडी बाबा ने उसे इलाज के बजाय गौमूत्र और हल्दी पिलाने की सलाह दे दी। महिला उसकी बातों में आकर डाक्टरी इलाज छोड़ देती है और गौमूत्र पीने लगती है । लेकिन कुछ ही महीनों में उसकी मौत हो जाती है। दामोदर ने कहा कि जब इस बाबा ने खुद यात्रा निकाली थी तो बीमार पड़ गया था, लेकिन तब उसने गौमूत्र नहीं पिया बल्कि डाक्टरी दवाई खाई।
5 साल पहले इसके पास खाने के लाले थे- दामोदर यादव
दामोदर यादव ने कहा कि कुछ साल पहले इनके पास खाने के लाले थे लेकिन कुछ ही समय में इसके पास पैसा हो गया। इसलिए माताओं और बहनों आपसे अपील है कि अपने पति और बच्चों का पैसा उसके पास मत चढ़ाओ। इसलिए उसके आडंबरों में मत आओ। इसके साथ ही दामोदर यादव ने पंडित प्रदीप मिश्रा पर भी सवाल उठाया।वो बेलपत्र वाला बाबा भी आंडबर करता है। सभा में दामोदर यादव ने कई हमले किए हैं।

