Punjab Kesari MP ads

बड़ा ऐलान- सदियों से गुलाम बनाने वाले अब डर रहे, याद रखना जो घोड़े पर नहीं बैठने दे रहे समय आने पर उन्हें गधे पर बैठाएंगे

Wednesday, Apr 29, 2026-10:09 AM (IST)

(इछावर): आजाद समाज पार्टी (ASP) के नेता दामोदर यादव लगातार अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं, धीरेंद्र शास्त्री पर जुबानी हमले हों यो जाति को लेकर कोई भी बयान हो हमेशा सुर्खियों में आ जाते हैं। अब ताजा मामला सीहोर से सामने आया है जहां पर उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा बोला जो सुर्खियां  बन गया।

दरअसल इछावर के ग्राम बरखेड़ा कुर्मी में पिछली रात भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आजाद समाज पार्टी  के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने शिकरत की। इस मौके पर यादव ने अंबेडकर के संघर्ष की याद दिलाते हुए लोगों को अपनी वोट की कीमत समझने का अपील की।

दलितों को घोड़ी पर नहीं चढ़ने देने वालों को समय आने पर गधे पर बैठाएंगे

इस मौके पर उन्होंने बरसते हुए कहा कि जिन्हें सदियों तक गुलाम बनाया गया, अब वे इस देश के मालिक और शासक बनेंगे और जो लोग आज दलितों को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दे रहे, समय आने पर उन्हें गधे पर बैठाने का काम करेंगे।​

इस बयान के बाद ये काफी चर्चा में आ गया है। दामोदर ने घोड़ी पर चढ़ने को लेकर कहा कि जो लोग आज दलितों को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दे रहे, समय आने पर उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा और उन्हें गधे पर बैठाने का काम करेंगे।​

दामोदर यादव ने ‘ठटरी’ और ‘बार देना’ शब्दों का भी अर्थ समझाया।  उन्होंने कहा कि जो लोग हमारी यात्रा और विचारधारा को रोकने के लिए राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट तक चिट्ठियां लिख रहे हैं, वे दरअसल डरे हुए हैं लेकिन जिस दिन पिछड़ा और दलित वर्ग एक होकर खड़ा हो गया, उस दिन देश की राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी। बरखेड़ा कुर्मी में आयोजित इस कार्यक्रम में रात 11 बजे से 1 बजे तक  दामोदर  यादव ने सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी को लेकर हुंकार भरी। इस मौके पर भीम युवा संगठन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News