बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई महिला की मौत, पति बोला- सुबह तक तो सब ठीक था

2/16/2023 12:33:33 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के दरबार में अर्जी लगाने आई महिला की मौत से हड़कंप मच गया। जयपुर राजस्थान के देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी नीलू सिंह 30 से साल बीमार रहती थी। हम बागेश्वर धाम दरबार में इलाज के लिए अर्जी लगाने आए थे। सुबह पत्नी ठीक थी उसने खाना भी खाया था। पंडाल में अर्जी का नंबर नहीं लग पाया और उससे पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो गई।

PunjabKesari

छतरपुर बागेश्वर धाम में महिला की मौत के बाद मृतक महिला के परिजनों के बताया कि सुबह तक तो उसकी तबीयत ठीक थी। यहां धाम में सबकी तकलीफ दूर होने की बात सुनकर वे भी अपनी अर्जी लगाने के लिए नीलम देवी को साथ लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

बागेश्वर धाम में हुई महिला की मौत मामले में जानकारी मिली है कि वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की रहने वाली है जो कि पिछले एक महीने से अपने पति के साथ बागेश्वर धाम में रह रही थी।

PunjabKesari

महिला को थी किडनी में समस्या थी जहां हॉस्पिटलों में सही इलाज न मिल पाने के कारण पिछले एक महीने से रह रहे थे। पति के मुताबिक पहले आराम मिला था फिर अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News