MP की बेटी ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, बनी प्रदेश की सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही

5/24/2019 1:15:39 PM

छिंदवाड़ा: जिले की बेटी भावना डेहरिया ने दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करके मध्यप्रदेश का नाम सारी दुनिया में रोशन किया है। यह मुकाम हासिल करने के बाद वह प्रदेश की पहली व सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बन गई है। भावना की इस उपलब्धि पर सीएम कमलनाथ ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

PunjabKesari
PunjabKesari

भावना के पिता मुन्नालाल डेहरिया तामिया में शिक्षक है तथा मां उमादेवी डेहरिया हाउसवाइफ है। भावना को बचपन से साहसिक खेलों का शौंक था। उसका सपना माउंट एवरेस्ट फतह करने का था। जिसके लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की।

PunjabKesari
PunjabKesari

भावना ने 20 मई को एवरेस्ट कैंप 3 से 7400 मीटर से चढ़ाई शुरु की। वो 21 मई को कैंप 4 में पहुंची और 22 मई की सुबह 8848 मीटर की उंचाई पर पहुंचकर माउंट एवरेस्ट फतह कर ली।

PunjabKesari

महज 27 साल की उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने पर सारे प्रदेश में खुशी की लहर है। भावना फिलहाल वीएनएस कॉलेज की छात्रासंघ अध्यक्ष हैं और फिजिकल एजुकेशन में एमपीएड कर रही हैं।
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News