बुली बाई ऐप का MP कनेक्शन, 20 साल के कॉलेज स्टूडेंट को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

1/7/2022 3:27:02 PM

सीहोर(रायसिंह मालवीय): महिलाओं की तस्करी की विवादित बुल्ली बाई ऐप का कनेक्शन मध्य प्रदेश से मिला है। बुली बाई ऐप मामले में दिल्ली पुलिस ने सीहोर के एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीहोर के वैल्लोर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक 2nd ईयर का बताया जा रहा। 20 साल का नीरज विश्नोई असम के दिगम्बर जोरहट का रहने वाला है और बुली बाई ऐप मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वह ऐप का डिजायनर बताया जा रहा है। वहीं सीहोर पुलिस ने भी मामले की पुष्टि कर दी है।


आपको बता दें कि जुलाई 2021 में ट्विटर पर ट्रेंड हो रही बुली बाई एप्प के बारे में अधिकतर यूजर्स जानते हैं कि इस ऐप की सरकार, विपक्ष सहित सभी देश वासियों ने खूब विरोध किया गया था। दरअसल जांच में पता चला है कि गिट्ट हब नाम की वेबसाइट पर बनाई गई इस ऐप पर 90 से ज्यादा महिलाओं के फोटोज डाल कर उनकी बोली लगाई जाती थीं।  ये फोटोज इन महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से चुराई जाती थी, बोली के साथ ही फोटोज पर अभद्र टिप्पणी भी की जाती थी। पीड़ित महिलाओं में अधिकतर मुस्लिम महिलाएं हुआ करती थी।



मामले का खुलासा होने के बाद से ही दिल्ली पुलिस इस ऐप को चलाने वाले कि फ़िराक में थे जिसमें दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ऐप डिजायनर नीरज विशनोई नाम के बी टेक 2nd ईयर का vit जो कि आष्टा तहसील के नगर कोटरी में स्थित है। नीरज विशनोई की उम्र 20 वर्ष है जो कि असम के दिगम्बर जोरहट का निवासी हैं जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
 

 

meena

This news is Content Writer meena