MP में पैर पसार रहा डेल्टा प्लस वैरिएंट, भोपाल में 8वां मामला आया सामने

6/26/2021 11:30:47 AM

भोपाल(इजहार खान): कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मध्य प्रदेश अभी अच्छी तरह उभरा भी नहीं था कि प्रदेश में डेल्टा पल्स के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब राजधानी भोपाल में शुक्रवार को डेल्टा प्लस का आठवां मामला सामने आया है। बैरागढ़ निवासी 25 साल के युवक के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि युवक स्वस्थ है। लगातार बढ़ रहे डेल्टा प्लस वैरिएंट के चलते केंद्र सरकारों को अलर्ट जारी किया है।

बैरागढ़ निवासी युवक 5 जून को संक्रमित हुआ था। उसका एक निजी अस्पताल में 9 दिन इलाज चला। जिसके बाद वह स्वस्थ्य होकर घर चला गया। युवक को वैक्सीन नहीं लगी है। उसके संपर्क में आने वाले भी स्वस्थ हैं। अब जिला प्रशासन उसकी कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

युवक में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि होने के साथ ही अब राज्य में 8 मामले हो चुके हैं। इससे पहले भी भोपाल में 3 और उज्जैन में 2, रायसेन में 2 और अशोकनगर में 1 व्यक्ति में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें से उज्जैन में एक महिला और अशोक नगर के एक युवक की मौत हो चुकी है। दोनों ने वैक्सीन नहीं लगाई थी।

meena

This news is Content Writer meena