सीएम शिवराज सिंह पर FIR की मांग! EC में शिकायत लेकर पहुंची कांग्रेस

10/20/2021 5:46:47 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): प्रदेश की 3 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस जनता को रिझाने में लगे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और इलेक्शन कमिशन में शिकायत की है।



दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी जोबट में चुनाव रैली के दौरान उदयगढ़ को तहसील और आदिवासियों को खेती एवं आवास के लिए मुफ्त जमीन देने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस की मांग है कि सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया जाए। क्योंकि उन्होंने जोबट चुनाव प्रचार के दौरान जनता को प्रलोभन दिया है।

meena

This news is Content Writer meena