आर्टिकल 370 वाले बयान पर दिग्विजय की NIA जांच की मांग, BJP ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Saturday, Jun 12, 2021-07:42 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 पर दिए बयान को लेकर भाजपा ने जमकर आलोचना की। ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज, उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय के साथ साथ कई बरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह व कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं प्रदेशाध्यशक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए से जांच कराने की मांग की है तो एक अन्य भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सिंह ने देश के साथ विश्वासघात किया है और उनकी टिप्पणी ‘‘राष्ट्र विरोधी कृत्य’’ की श्रेणी में आती है।

PunjabKesari

दरअसल, एक क्लब हाउस बातचीत में कांग्रेस नेता सिंह ने कथित तौर पर एक व्यक्ति से यह टिप्पणी की। भाजपा ने इस व्यक्ति को पाकिस्तानी मूल का पत्रकार बताया है। शनिवार को भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ट्विटर खाते पर दिग्विजय सिंह की कथित ‘चैट’ शेयर की। इसमें दावा किया गया कि क्लब हाउस चैट में सिंह कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर पुनर्विचार करने की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उपलब्ध बातचीत के एक हिस्से के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस संवाद में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत दुखद है। कांग्रेस पार्टी इस विषय पर निश्चित तौर पर पुनर्विचार करेगी।’’

PunjabKesari

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार के शामिल होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दिग्विजय सिंह के फोन कॉल की जांच करनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की संप्रभुता पर हमला करने का ‘‘फैशन’’ बना लिया है।

PunjabKesari

इस बीच, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह और राघोगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ अगला चुनाव 370 पर नहीं बल्कि बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी एवं कोरोना के कारण देश में जो तबाही हुई है, इन मुद्दों पर लड़ा जाएगा”।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News