शिवराज कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नरोत्तम से छीन कर स्वास्थ्य विभाग सिंधिया समर्थक को दिया

7/13/2020 11:17:31 AM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट विस्तार के 11 दिन बाद आखिरकार मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा हो गया। एक बड़े फेरबदल के साथ सामने आए  नए मंत्रिमंडल में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य विभाग छीनकर सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी को दे दिया है। कैबिनेट विस्तार की तरह विभागों के बंटवारे में भी सिंधिया समर्थकों का वर्चस्व देखने को मिला। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि सिंधिया खेमें को उनकी पसंद के विभाग दिए गए हैं। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, जनसंपर्क, विमानन विभाग रखे हैं।

PunjabKesari

इन्हें मिले ये जिम्मेदारी

  • गोपाल भार्गव- लोकनिर्माण विभाग
  • विजय शाह- वन विभाग
  • जगदीश देवड़ा- वाणिज्यिक कर, वित्त और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
  • बिसाहूलाल सिंह- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण 
  • भूपेंद्र- सिंहनगरीय 
  • प्रभुराम चौधरी- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया- पंचायत और ग्रामीण विकास
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर- ऊर्जा
  • प्रेम सिंह पटेल-पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण
  • यशोधरा राजे- खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा
  • कौशल- विकास एवं रोजगार 
  • ऐंदल सिंह कंसाना- लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी
  • बृजेंद्र प्रताप सिंह- खनिज साधन श्रम
  • विश्वास सारंग-चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
  • इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास
  • ओमप्रकाश सकलेचा- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और प्रौद्योगिकी
  • हरदीप सिंह डंग- नवीन, एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन
  • राज्यवर्धन सिंह -औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन
  • उषा ठाकुर-पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म
  • अरविंद सिंह भदौरिया- सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन
  • मोहन यादव- उच्च शिक्षा

PunjabKesari

ये बने राज्यमंत्री

  • भारत सिंह कुशवाह- उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार, नर्मदा घाटी विकास  
  • रामकिशोर कांवरे- आयुष, स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधन
  • बृजेंद्र सिंह यादव- लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, गिर्राज दंडोतिया-किसान कल्याण एवं कृषि विकास
  • सुरेंद्र धाकड़- लोक निर्माण विभाग, ओपीएस भदौरिया- नगरीय विकास एवं आवास
  • इंदर सिंह परमार- स्कूल शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार, सामान्य प्रशासन
  • रामखिलावन पटेल-पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़, जनजातीय कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास


PunjabKesari

ये मंत्री जो पहले से ही थे कैबिनेट का हिस्सा

  • नरोत्तम मिश्रा- गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि 
  • मीना सिंह-आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण 
  • कमल पटेल-किसान कल्याण एवं कृषि विकास
  • तुलसी सिलावट- जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास
  • गोविंद सिंह-राजस्व, परिवहन

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News