सेंधमारी के बाद सिंधिया पर बरसे दिग्गी-लक्ष्मण! पंजाब केसरी से बोले - इतिहास उन्हें गद्दार कहेगा

12/4/2021 7:10:00 PM

राजगढ़(सुनील सरावत): केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज पहली बार राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने बड़ी सेंधमारी करते हुए दिग्विजय सिंह के करीबी नेता हीरेंद्र सिंह को भाजपा में शामिल किया। इसे लेकर दिग्विजय सिंह व उनके छोटे भाई व चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने सिंधिया पर निशाना साधा। विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सिंधिया की निगाहे राघोगढ़ किले पर हैं। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग अपनी पार्टी से गद्दारी करते हैं उनका इतिहास लिखा जाता है।

PunjabKesari

विधायक लक्ष्मण सिंह ने कसा तंज
सिंधिया के राघौगढ़ दौरे को लेकर जब पंजाब केसरी ने चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह से बातचीत की तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया को रात दिन हम ही दिखते हैं। राघौगढ़ के किले ने सिंधिया की नींद उड़ाई है। सिंधिया को रात दिन राघौगढ़ किला ही दिखता है। हम तो चैन की नींद सोते हैं। वहीं कांग्रेस नेता को भाजपा ज्वाइंन कराने पर कहा कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री होने के नाते सिंधिया की जिम्मेदारी कोरोना का नया वेरिएंट आया है उस पर ध्यान देने की है। विदेशी फ्लाइट्स बंद करनी चाहिए लेकिन उनको तो रात दिन हम ही दिखते हैं। फिर भी दल बदलने पर कोई भी हो उसको जवाब जनता देती है चाहे सिंधिया हो या कोई और...। जनता यह जानना चाहती है कि किसान, बेरोजगार और मजदूर इतने परेशान क्यों हैं?

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने भी साधा निशाना....
वहीं जब इस संबंध में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से पंजाब केसरी ने बात की तो उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र का तकाजा है कि जिसको जहां जाना है वो जा सकता है, लेकिन देश के इतिहास में एक व्यक्ति यदि गद्दारी करता है तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी उसका इतिहास जब लिखा जाता है तो ये लिखा जाता है कि इसके अजा ने, बड़ों ने गद्दारी की थी। वही किसान आंदोलन पर कहा कि एमएसपी पर कानून होना चाहिए।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राघौगढ़ में की सेंधमारी...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का राघोगढ़ पहुंचने पर भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। यहां दिग्गी के करीबी हीरेन्द्र सिंह ने BJP की सदस्यता ग्रहण की। सिंधिया ने BJP का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। नेताओं का दावा है कि एक हजार से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सिंधिया ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि एक तरह हम हैं, जिनका कहना है कि प्राण जाएं पर वचन न जाएं। वहीं एक पार्टी का कहना है कि वचन तो जाए पर प्राण न जाएं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उनकी सोच और विचारधारा बिल्कुल स्पष्ट है। उन्हें राजनीति से मोह नहीं है। सेवाभाव, प्रगति से उन्हें मोह है। विकास के साथ उन्हें ललक है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो वह संकोच में राघोगढ़ नहीं आते थे, लेकिन अब बार-बार यहां आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News