दिग्गी-शिवराज में बढ़ी रार, बोले- उसी थाने में FIR होगी जिसमें मेरे खिलाफ BJP ने कराई थी

Tuesday, Jun 16, 2020-11:44 AM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में इन दिनों शिवराज सिंह चौहान की वायरल फर्जी वीडियो को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सीएम चौहान के बीच ठन गई है। दोनों ही एक दूसरे पर आक्रामक हो गए हैं। फर्जी वीडियो को लेकर बीते दिनों दिग्विजय सिंह पर FIR हुई और अब कांग्रेस नेता पलटवार करने की तैयारी में हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत करेंगे, ये शिकायत फर्जी वीडियो साझा करने के आरोप में ही होगी।


PunjabKesari


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि शिवराज सिंह चौहान ने 2019 में राहुल गांधी को लेकर एक फर्जी वीडियो साझा की थी, एक मुख्यमंत्री होने के नाते वह ऐसा किस तरह कर सकते हैं। अब दिग्विजय का कहना है कि जिस थाने में मेरे खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, मैं भी उसी थाने में जाऊंगा।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले एक अन्य ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शिवराज सिंह को घोटालों का सरदार बताया और कहा कि सीएम के हम में कई घोटाले शामिल हैं, जिनमें भूमाफिया, रेत माफिया, मिलावट माफिया, व्यापम के अपराधी, खनिज माफिया आदि।


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने भाषण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भूल जाते हैं, लेकिन ये वीडियो एडिट हुआ था। अब दिग्विजय इस वीडियो को लेकर शिवराज के खिलाफ एफआईआर करने की बात कर रहे हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि बीते दिनों दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो शेयर किया था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फेक है, इसी मामले को लेकर बीजेपी ने शिकायत दर्ज की थी और दिग्विजय सिंह पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News