PM मोदी के दावे पर दिग्विजय को शक ! बोले- जब तक बिल वापस नहीं हो जाते, इनका भरोसा नहीं

11/21/2021 3:03:19 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): कृषि मंत्री कमलपटेल के कृषि कानून फिर से वापस लाएंगे के बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अब पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह ने भी संशय जताते हुए कहा है कि जब तक संसद में बिल वापस नहीं होते तब तक इनका कोई भरोसा नहीं है। जब तक संसद में निर्णय नहीं हो जाता और जब तक एनएसपी की अनिवार्यता कानून में नहीं लाई जाती है तब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी इनका कोई भरोसा नहीं है। क्योंकि केंद्र सरकार में संवादहिनता की स्थिति है यहां तक कि मंत्रिमंडल में भी संवादहिनता है।

ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर कहा कि देर आए दुरुस्त आए लेकिन इस बीच 700 किसान जो शहीद हुए हैं उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा और अभी भी लोगों को भरोसा नहीं है क्योंकि भाजपा के कई लोग कह रहे हैं कि इस बिल को फिर से हम वापस ले आएंगे। जब तक संसद में निर्णय नहीं हो जाता और जब तक एनएसपी की अनिवार्यता कानून में नहीं लाई जाती है। तब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी। उन्होंने कहा और जो मुझे मालूम है संवादहिनता की स्थिति है। यहां तक कि मंत्रिमंडल में भी संवादहिनता है। जो खबरें सामने आ रही है पूरी सरकार जो है केवल नरेंद्र मोदी और अमित शाह चला रहे हैं।



यह लोकतंत्र व्यवस्था के ठीक विपरीत है क्योंकि हमने पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी को हम लोगों ने अपनाया हैं। मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री सब के बराबर है। इसलिए सभी से चर्चा करने के बाद ही निर्णय होना चाहिए लेकिन हम लोग इसके बारे में उन बहादुर किसानों को सलाम करते हैं। प्रशंसा करते हैं जिन्होंने पूरा आंदोलन गांधी के बताए हुए रास्ते पर पूरी तरह के शांति और ना हिंसक तरीके से आंदोलन चलाया वह सभी बधाई के पात्र हैं।

meena

This news is Content Writer meena