दिग्विजय ने जताई राम में आस्था, लेकिन मुहूर्त पर सवाल बरकरार
8/1/2020 12:59:17 PM
भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राममंदिर निर्माण का समर्थन किया है और राम में आस्था दिखाई है लेकिन साथ ही साथ राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भी चाहते थे कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने और राम लला वहां विराजें। हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं, लेकिन 5 अगस्त को कोई मुहूर्त नहीं है।
हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं! और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। स्व. राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 1, 2020
दिग्विजय सिंह ने कहा की इस देश में 90% से भी ज्यादा हिंदू ऐसे होंगे, जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं। मैं तटस्थ हूं इस बात पर कि 5 अगस्त को शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं है। ये सीधे- सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।
रही बात मुहूर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं। मैं तटस्थ हूँ इस बात पर कि 5 अगस्त को शिलान्यास का कोई मुहूर्त नही है ये सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 1, 2020
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए एक वीडियो जारी किया था और कहा था कि देशवासियों को बहुत दिनों से मंदिर के निर्माण की आकांक्षा और इच्छा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।