दिग्विजय ने अब सावरकर को बताया दुष्कर्मी! विवादित वीडियो शेयर करके खड़ा किया नया बवाल

6/24/2022 5:52:27 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): राज्यसभा सांसद व मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह ने सावरकर को लेकर विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें विनायक दामोदर सावरकर पर एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का है आरोप है। सावरकर पर ब्रिटिश से 60 रुपये प्रति माह पेंशन लेने के भी आरोप लगाए गए हैं। विवादित वीडियो को लेकर BJP ने दिग्विजय सिंह पर हमले तेज़ कर दिए है।


दिग्विजय सिंह ने ट्विट करते हुए लिखा कि सावरकर जी पर कुछ और तथ्य सामने आए हैं। सुनना चाहेंगे। लिंक में एक वीडियो है जिसमें एक पत्रकार अपनी खबरों और पुराने दस्तावेजों के आधार पर सावरकर को लेकर विवादित बाते कह रहा है। वीडियो में बताया गया है कि वीर सावरकर ने एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इतना ही नहीं वीर सावरकर पर ब्रिटिश सरकार से 60 रुपए प्रति माह पेंशन लेने के भी आरोप लगाए गए । वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेताओं में खासा आक्रोश है।



मानसिक संतुलन खो बैठे है दिग्विजय - विश्वास सारंग 
दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) द्वारा वीर सावरकर (veer savarkar) पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने नाराजगी जताते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री (health education minister) ने कहा कि इससे दुर्भाग्यपुर्ण कुछ नहीं होगा। वो क्रांतिकारी जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उस सावरकर के लिये इस तरह की बातें करना शर्मनाक और दुर्भाग्यपुर्ण है। दिग्विजय सिंह (vishwas sarang) सुर्खियों में बने रहने के लिये इस तरह की बातें करते हैं। 

 

meena

This news is Content Writer meena