BJP के दिग्गज कैबिनेट मंत्री के बयान से हलचल, बोले- दिग्विजय ब्रिलियंट और इंटेलिजेंट नेता,उनका आशीर्वाद लेना चाहिए
Friday, Jul 10, 2026-05:12 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेस के राजनीती में आजकल बहुत कुछ नया हो रहा है । जिसकी संभावना नहीं होती हो भी हो रहा है। अब ताजा मामला दिग्विजय सिंह की तारीफ से जुड़ा है। जी हां बीजेपी के धुर विरोधी की दिग्गी की बीजेपी के मंत्री ने तारीफ की है जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हैरानी का माहौल है। जी हां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्गी की जमकर तारीफ की है।
कैलाश ने कहा- ब्रिलियंट और इंटेलिजेंट नेता हैं दिग्गी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह की बड़ी तारीफ़ करते हुए जमकर कसीदे पढ़े हैं। कैलाश ने कहा कि 80 साल की उम्र में दिग्विजय का जज्बा देखने लायक है। कैलाश ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनसे सीखना चाहिए। 80 साल का नौजवान आज भी पैदल चलने को तैयार है तो उनसे सीखने वाली बात है।
आगे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 80 की उम्र में अगर वो पदयात्रा कर रहे हैं तो उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए और हमें आशीर्वाद लेना चाहिए। जो कांग्रेस के लोग कारों औऱ गाड़ियों में घूमते हैं उन्हें दिग्विजय से सीखने की जरुरुत है।

