कश्मीर में धारा 370 पर पुनर्विचार करेगी कांग्रेस ! पाकिस्तानी पत्रकार को दिग्विजय का भरोसा...

6/12/2021 1:28:14 PM

भोपाल(इजहार खान): अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस चैट में दिग्विजय सिंह ने जिस सवाल के जवाब यह बोला वो एक पाकिस्तानी पत्रकार था।

PunjabKesari

दरअसल, क्लब हाउस आईओएस और एण्ड्रॉइड के लिए एक सोशल मीडिया ऐप है जहां उपयोगकर्ता वॉयस चैट रूम में संवाद कर सकते हैं जो 5,000 लोगों के समूह को समायोजित करते हैं। यह ऐप केवल वॉयस चैट का ही समर्थन करता है।

PunjabKesari

कोरोना से हुई मौतों को दबाने के लिए भाजपा झूठा मुद्दा उछाल रही है...
दिग्विजय सिंह का वॉइस चैट वायरल होने के बाद BJP ने कांग्रेस को घेरना शुरु कर दिया है। मध्य प्रदेश से लेकर शीर्ष के नेताओं से कई आरोप प्रत्यारोप शुरु हो गए हैं। वहीं इस मामले में दिग्विजय सिंह की तरफ से फिलहाल कोई सफाई नहीं आई है।

PunjabKesari

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज़ ने इस पर इस पर अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि भाजपा दिग्विजय सिंह के बयान का ग़लत मतलब के साथ प्रचार कर रही है। दिग्विजय सिंह ने धारा 370 लागू करने की बात बिल्कुल नहीं कही है। दिग्विजय सिंह ने वहीं कहा है जो कांग्रेस पार्टी ने सदन में कहा था कि जिन परिस्थितियों में हटाया गया उसके बजाए पूरी विधानसभा और नेताओं को साथ में कर के हटाना था। आज एक ख़बर यह है कि मध्य प्रदेश में 1 लाख 70 हज़ार मौतें कोरोना से हुई हैं उसको दबाने के लिए भाजपा इस झूठ का सहारा ले रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News