दिग्विजय सिंह का दावा- BJP और बजरंग दल ISI से ले रहे हैं पैसे

Sunday, Sep 01, 2019-06:42 PM (IST)

भिंड (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल को लेकर विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह की टिप्पणी के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। उन्होंने कहा है कि बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रही है। इस पर ध्यान देने की जरुरत है।

 

आईएसआई से ले रहे पैसा
शनिवार को दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। इस पर ध्यान देने की जरुरत है। दिग्विजय यही नही रुके उन्होंने आगे कहा मुस्लिमों से ज्यादा गैर मुस्लिम पाकिस्तान के आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। हमें इसे समझना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News