दिग्विजय की सिंधिया को खुली चुनौती, आरोप सिद्ध करें, वर्ना जनता से मांगे माफी

7/26/2020 6:14:46 PM

भोपाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पूर्व की कमलनाथ सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राजनीति गरमा गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इन आरोपों को सिद्द करने की ज्योतिरादित्य सिंधिया को खुली चुनौती दी है। दरअसल, मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पहले बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अब इन्ही आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता सिंधिया पर हमलावर हो गए हैं।

दिग्विजय ने ट्वीटर के माध्यम से सिंधिया को पिछली सरकार के भ्रष्टाचार उजागर करने की चुनौती दी है। दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है कि सिंधिया जी-“पिछली सरकार में भ्रष्टाचार हुआ”, उन्हें खुली चुनौती है,नीचे विभागों का एक भ्रष्टाचार बतायें,वर्ना जनता से क्षमा माँगे।दिग्विजय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, परिवहन, श्रम, स्कूली शिक्षाराजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति में हुए एक भ्रष्टाचार का ब्यौरा मांगा है।

खास बात ये है कि दिग्विजय सिंह ने उन विभागों के भ्रष्टाचार की बात की है जो पिछली कमलनाथ सरकार में सिंधिया समर्थक मंत्रियों के पास थे। बता दे कि कमलनाथ सरकार में गोविंद सिंह के पास परिवहन, प्रभुराम चौधरी के पास शिक्षा, इमरती देवी के पास महिला-बाल विकास, प्रदुम्नन सिंह के पास खाद्य आपूर्ति जैसे विभाग थे।

meena

This news is Edited By meena