ज्योतिरादित्य को दिग्विजय का तीखा जबाव..मैंने शेरों का शिकार किया है

7/3/2020 10:14:57 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश की सियासत में टाइगर जमकर धमाल मचा रहा है। सासंद ज्योतिरादित्या सिंधिया के टाइगर वाले बयान पर अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजिय सिंह ने खुद को शेर का शिकारी बताया है। दिग्विजय ने सिंधिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने भी शेर के शिकार किये हैं। इंदिरा गांधी द्वारा कानून बना देने के बाद हमने शिकार करना बंद कर दिया था। दरअसल, शिवराज मंत्रिमंडल के गठन के बाद कांग्रेस से भाजपा में गये ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को भोपाल में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा था कि “टाइगर अभी जिन्दा है।” इसी के जबाव में दिग्विजय सिंह ने बयानबाजी की है।

 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर के जरिए सिंधिया को जबाव देते हुए लिखा कि “जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूं।”



आपको बता दें कि गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिनमें से सिंधिया खेमें का ज्यादा दबदबा रहा है। इसके बाद सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। यह मंत्रिमंडल विस्तार नहीं बल्कि जिम्मेदारी दी गई है। उपचुनाव भाजपा जीतेगी सभी जनसेवक की जीत होगी, किश्तों की सरकार जो 15 महीने चली उसको मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
 



गौरतलब है कि इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने पिछले साल कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि “टाइगर अभी जिन्दा है।” शिवराज सिंह ने स्वयं को टाइगर कहकर संबोधित किया था।

meena

This news is Edited By meena