अपनी ही पार्टी पर भड़के दिग्विजय बोले- मध्य प्रदेश के कांग्रेसी तो सो रहे हैं...

12/26/2020 11:52:24 AM

राजगढ़: राज्यसभा सासंद व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने राजगढ़ में कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए कहा कि जहां हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे है, वही मध्यप्रदेश के कांग्रेसी सो रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान तो भोले भाले है लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे है ,  जागो उठो ओर पदयात्रा में शामिल हो जाओ और इस किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाओ।

PunjabKesari

राजगढ़ जिले के तलेन में दिग्विजय सिंह ने कृषि कानून को लेकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसीलिए हरियाणा, पंजाब ,उत्तरप्रदेश ,राजस्थान के किसान उसका विरोध कर रहे हैं । मध्य प्रदेश के किसान भोले भाले हैं बेचारे सीधे हैं और कांग्रेसी भी सो रहे हैं, जागो उठो पदयात्रा में शामिल हो जाओ। इस किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाओ ।

PunjabKesari

राजगढ़ के तलेन में शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून बिल एवं राजगढ़ जिले के किसानों को मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा दांडी यात्रा निकाली गई। जिले के तलेन से भोपाल तक 100 किलोमीटर की इस दांडी यात्रा को तलेन में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं किसान शामिल हुए।

PunjabKesari

यात्रा का समापन 28 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा भवन या पीसीसी में किया जाएगा। राजगढ़ जिले में सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर केवल सारंगपुर तहसील के किसानों को राहत राशि मिली। जिले की अन्य 8 तहसीलों में राहत राशि का इंतजार कर रहे हैं किसान इसी को लेकर ये पैदल दांडी यात्रा निकाली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News