दिग्विजय बोले- मामू शिवराज का जाना तय! MP से BJP में CM पद के केवल दो उम्मीदवार

7/19/2021 1:53:07 PM

भोपाल(इजहार खान): राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब मामू यानी शिवराज सिंह चौहान का जाना तय है। अब मप्र भाजपा में सीएम पद के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं।

PunjabKesari

दरअसल, उत्तराखंड और कर्नाटक में मुख्यमंत्रियों को लेकर उठे सियासी तूफान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शिवराज सिंह चौहान को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने ट्वीट करते हुए तंज कसा था कि आजकल भाजपा, मोदी और शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश में भी कुछ हमारे भाजपा के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मप्र भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगे तो मैं कल (सोमवार) को सूची दे दूंगा'। हालांकि इस पर सीएम शिवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी थी कि दिग्विजय सिंह के बयान पर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है।

PunjabKesari

वहीं सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए कहा मामू (शिवराज सिंह) का जाना तय अब मप्र भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदी जी के उम्मीदवार प्रल्हाद पटेल व संघ के उम्मीदवार बीडी शर्मा बाक़ी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News