दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को बताया 'दुर्घटना', PM मोदी पर दागे सवाल

3/5/2019 11:57:11 AM

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के बालाकोट में हुई भारतीय वायुसेना के हवाई हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवालों की झड़ी लगा दी है। साथ ही उन्होंने अब पुलवामा हमले को 'दुर्घटना' बताया है।  
 


पुलवामा हमले को दुर्घटना करार दिया
कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को 'दुर्घटना' बताकर एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। दिग्‍विजय सिंह ने कहा कि 'हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गई “Air Strike" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है। जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है'। पूर्व मुख्यमंत्री का यह ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 

 


 

एयरस्ट्राइक को लेकर बीजेपी कर रही राजनीति
एयरस्ट्राइक को लेकर हो रही राजनीति पर दिग्विजय सिंह ने कहा, 'आप, आपके वरिष्ठ नेता व आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है।  देश का हर नागरिक भारतीय सेना व समस्त सुरक्षाकर्मियों का सम्मान करता है।"
 

 

 

पीएम मोदी पर दागे सवाल
दिग्विजय सिंह ने इसके बाद लिखा, "प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए। भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं। योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गए और आपके मंत्री एसएस आहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा। और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।" 
 

 

 

 

सिंह ने आगे लिखा, 'मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का। सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मां का है जिसके लाडले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है, जिसने अपना पति खोया है। इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?" 
 

 

 

 

देश के सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी का अपमान कर रही बीजेपी
दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री से आखिरी ट्वीट कर सवाल किया, "आप, आपके वरिष्ठ नेता और आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है। देश का हर नागरिक भारतीय सेना और समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है।" 

 



कितने मरे गिनती करना सरकार का काम: धनोआ
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 'अगर भारत ने जंगलों में बम गिराए तो पाक की तरफ से हमला क्यों किया गया? हमले में कितने लोग मारे गए, यह पता करना वायुसेना का काम नहीं। यह सरकार का काम है। हमने अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। हमने मारे गए लोगों की नहीं बल्कि कितने निशाने लगाए, इसकी गिनती की।'

suman

This news is suman