दिग्विजय सिंह बोले हिटलर से कम नहीं भाजपा! हिटलर ने जर्मनी को और BJP भारत को बर्बाद कर देगी

10/27/2021 11:51:45 AM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने BJP पर एक बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर BJP की तुलना की हिटलर से की। साथ ही कहा कि जिस तरह हिटलर ने जर्मनी को बर्बाद कर दिया वैसे ही बीजेपी भारत को बर्बाद कर देगी। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खतरे में है। दिग्विजय सिंह अपना घर संभाले।


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा कि चुनाव का अंतिम चरण आ गया है। सभी भाजपाई बोलेंगे हिन्दू खतरे में है। उसे बचाने के लिए BJP के वोट दो। यही हिटलर करता था और वही भाजपा करती है। हिटलर ने जर्मनी को बर्बाद किया उसी तरह BJP भारत बर्बाद कर रही है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार
पूर्व सीएम सिंह के ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खतरे में है। हिंदू न खतरे में है, न था और न रहेगा। दिग्विजय सिंह जितनी खतरे में कांग्रेस है, उसकी चिंता करो। अपने घर को संभालो। अगली बरसात में यह दीवार भी ढह जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News