इस फेक न्यूज से नाराज दिग्विजय सिंह बोले, क्या अब मैं ऐसे न्यूज चैनल पर मानहानी करूं?

10/5/2020 12:21:48 PM

भोपाल: अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इसके पीछे जो वजह है वो हैरान करने वाली है। दरअसल देश के एक बड़े न्यूज चैनल में दिग्विजय सिंह को लेकर एक खबर लिखी गई। जिससे नाराज होकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘क्या मैं उन पर मानहानि का दावा करूँ? श्रेयसी सिंह मेरी पुत्री नहीं हैं’


दरअसल रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। जिसको लेकर एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ने ये अपने पोर्टल पर ये खबर लगा दी की कांग्रेस में बीजेपी की बड़ी सेंधमारी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की। लेकिन हम आपको को बता दें कि श्रेयसी सिंह का नाता बिहार से है, और जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर तमाम नेताओं को दल बदलने का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी दौरान बिहार से संबंध रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह के बेटी श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली। लेकिन एक बडे़ न्यूज चैनल ने बिहार की इस सियासी घटना से भ्रम में आकर ये न्यूज चला दी की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी ने भाजपा की सदस्यता ले ली।



यह खबर जैसे ही दिग्विजय सिंह को पता चली तो उन्होंने तुरंत ही ट्वीट करते हुए लिखा कि 'श्रेयसी सिंह मेरी बेटी नहीं है, एक न्यूज चैनल फेक न्यूज चला रहा है क्या मैं उस पर मानहानी का दावा करूं'  

 

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari