रामेश्वर ने कहा कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देंगे ! दिग्विजय बोले- मैं तुम्हारे घर आ रहा हूं, तारीख भी बताई

11/20/2021 1:28:21 PM

भोपाल: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को खुली चुनौती दी है। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा।

दरअसल, कांग्रेस नेता नरेंद्र सलुजा ने रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रामेश्वर शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे हैं , ये कैसी इनकी भाषा….? पहले सिंधी समाज के बारे में , फिर राजपूत समाज के बारे में , और अब कांग्रेस के बारे में… कितना अहंकार , सत्ता का कितना नशा…? इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है…?

दिग्विजय सिंह ने इसी ट्वीट को पोस्ट करते हुए रामेश्वर शर्मा को चेतावनी दी है कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा। आपको बता दें कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि कांग्रेस का कोई आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो। उससे ख्याल रखना पड़ेगा। यहां नेतागिरी नहीं करना। दिग्विजय सिंह आया लेकिन कुछ करके नहीं आया।

meena

This news is Content Writer meena