दिग्विजय के तेवर बरकरार- 1 लाख मुकदमा हो जाए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता... मैंने सिर्फ प्रेम सद्भाव फैलाया

4/13/2022 3:05:40 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): खरगोन हिंसा पर गलत फोटो शेयर करने के बाद दिग्विजय सिंह सरकार के निशाने पर हैं। CM Shivraj और गृहमंत्री Narottam Mishra ने उनपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। इसी बीच दिग्विजय सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। Digvijay Singh ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मैंने सिर्फ प्रेम और सद्भाव फैलाया है अगर इसके लिए कोई FIR करता है तो करे। एक नहीं एक लाख मुकदमा हो जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता।

PunjabKesari

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट को लेकर कहा कि मैंने सिर्फ प्रेम और सद्भाव फैलाया है अगर इसके लिए कोई FIR  करता है तो करें। एक नहीं एक लाख मुकदमा हो जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। जब उनसे पूछा गया कि ट्वीट में गलत फोटो शेयर की गई। वह फोटो बिहार की है और मध्य प्रदेश की नहीं तो उन्होंने कहा कि जिस ट्वीट को लेकर सवाल उठे हैं उसको भी डिलीट कर दिया। हमने तो सिर्फ सवाल पूछे थे।

PunjabKesari
 

बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान खरगोन में हिंसा भड़क गई थी जिसमें कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हो गए थे। पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं सामने आई थी। इसके बाद शिवराज सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों और घरों पर बुलडोजर चलवा दिया। शिवराज सरकार की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने एक फोटो शेयर की थी और इस फोटो को खरगोन हिंसा का हिस्सा बताया था। जबकि हकीकत में यह फोटो बिहार की थी। इसमें एक शख्स मस्जिद में झंडा लगा रहा है। इसी फोटो को लेकर शिवराज सरकार दिग्विजय सिंह पर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News