अजान की आवाज सुनते ही दिग्विजय सिंह ने रोका भाषण, बोले- नमाज और आरती के समय रुक जाता हूं
Monday, Nov 13, 2023-06:33 PM (IST)
खंडवा(निशात सिद्दीकी): खंडवा के मूंदी में सभा दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अजान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नमाज़ पढ़ी जा रही है थोड़ा सा रुक जाते हैं। अजान और आरती के समय हम रुक जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने करीब 2 मिनट अपना भाषण रोके रखा।
बता दें कि, दिग्विजय सिंह आज खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा के मूंदी में कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। जब वह सभा में भाषण दे रहे थे इस दौरान पास की एक मस्जिद से अजान होने लगी इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अजान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया।
बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग है। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। ऐसे में कांग्रेस अपनी खोई सत्ता वापस पाने के लिए पूरी कोशिश में है। वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी सत्ता को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
दिग्विजय सिंह का राज्यसभा जाने से इंकार,उभर आए इतने कांग्रेसी दावेदार, इकलौती कांग्रेसी सीट खतरे में

