फिर फंसे दिग्विजय सिंह, एक महीने में दूसरी बार दर्ज हुई FIR

Thursday, Jun 25, 2020-11:28 AM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक बार फिर मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं। सत्ता रुढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ निकाली गई साइकिल रैली में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दिग्विजय सिंह व डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली थी।

PunjabKesari

एक ही महीने में दूसरा मामला
इससे पहले दिग्विजय सिंह पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने भी केस दर्ज किया है। तब सीएम शिवराज सिंह चौहान का फेक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था और बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उनके खिलाफ मानहानि, कूट रचना समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के 21 जनवरी 2020 के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की अगुवाई की थी और साइकिल रैली निकाली थी। दिग्विजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली सीएम हाउस की ओर बढ़ी पुलिस ने उन्हें कोरोना वायरस की गाइड लाइन का हवाला देकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद दिग्विजय सहित 150 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर भोपाल के टीटीनगर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News