दिग्विजय सिंह ने PM मोदी पर कसा तंज, बोले- आडवाणीजी आपके बारे में ठीक कहते थे!

6/21/2019 11:30:12 AM

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने योग दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी पर ट्वीट किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि  'मोदीजी, आडवाणीजी आपके बारे में ठीक कहते थे। आपकी सफलता का यही राज़ है ना!'

दिग्विजय सिंह ट्वीट में लिखा कि 'मोदी जी योग को आप प्रचारित कर रहे हैं। उसके लिए बधाई. लेकिन योग-ध्यान कई तरह के होते हैं. और हर व्यक्ति के शरीर की बनावट पर यह निर्भर करता है कि कौन सा योग आसन-ध्यान उसके शरीर के लिए उपयुक्त होगा। इसे मीडिया इवेंट बनाना सही नहीं है।'

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा- 'हर व्यक्ति को उसके शरीर की बनावट के आधार पर किसी अच्छे वैद्य के मार्ग दर्शन में ही योग आसन करना चाहिए. वरना हर कोई आसन उसका नुकसान भी कर सकता है। आडवाणीजी ने ठीक ही कहा था आप बड़े अच्छे इवेंट मैनेजर हैं। मैं उसमें यह भी जोड़ना चाहता हूं कि आप अच्छे इवेंट मैनेजर के साथ बहुत अच्छे मीडिया मैनेजर भी हैं, आपकी सफलता का यही राज है। है ना?

 

meena

This news is meena