Punjab Kesari MP ads

प्रियंका में इंदिरा की छवि देखकर ट्रोल हो गए दिग्विजय

Saturday, Oct 31, 2020-02:42 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्‍हें प्रियंका में इंदिरा की झलक दिखाई देती है। इसके बाद वह इंदिरा को नमन कर उन्‍हें श्रद्धांजलि देते हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है कि किसी नेता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अपनी दादी इंदिरा गांधी से तुलना की गई हो। लेकिन इस पोस्ट को लेकर दिग्विजय यूजर्स के निशाने पर आ गए। 

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। कुछ यूजर्स ने तो इसे 'चाटुकारिता' का नाम दे दिया। तो वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि दिग्विजय ने एक तरफ प्रियंका में इंदिरा की झलक देखी, दूसरी तरफ उसी ट्वीट में इंदिरा को श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari

वहीं कुछ लोगों ने राजवंश से आने वाले दिग्विजय को 'क्षत्रिय धर्म' का पालन करने की सलाह भी दी। एक यूजर्स ने लिखा कि-ृ सिर्फ नाक मिलती है, बाकी चेहरा अलग है। कुछ ने दिग्विजय को प्रियंका के दादा फीरोज गांधी की याद भी दिलाई। वहीं कुछ एक ने तो बिहार विधानसभा चुनाव से ही जोड़ दिया।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News