RSS प्रमुख के बयान पर बोले दिग्विजय: तो क्या ओवैसी और मोहन भागवत का DNA भी एक है?

7/8/2021 5:51:46 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधा है। भागवत के हिंदू मुस्लिम के DNA वाले बयान पर दिग्विजय ने कहा है कि अगर दोनों का DNA एक है तो फिर धर्म परिवर्तन और लव जिहाद कानून की क्या आवश्यकता है। 

ट्वीट करते हुए दिग्विजय ने लिखा है कि ‘यदि हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है, तो फिर धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून की क्या आवश्यकता है। लव जिहाद के खिलाफ कानून की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक ही है।



बता दें कि कुछ ही दिनों पहले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बयान दिया था कि हिंदु मुस्लिम एकता की बात करने का फायदा नहीं क्योंकि दोनो तो पहले से ही एक हैं, दोनों का DNA एक है। उनके इसी बयान के बाद से कांग्रेस नेता उनपर निशाना साध रहे हैं।  

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari