Punjab Kesari MP ads

महापौर ने पूर्व CM के खिलाफ पत्र लिखकर दिल्ली से की कार्रवाई की मांग तो पूर्व CM ने महापौर को फोन करके कहा-धन्यवाद

Saturday, Jun 13, 2026-08:04 PM (IST)

(इंदौर):मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के मामले में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणी को लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शिकायत की थी। कोर्ट को लेकर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे महापौर भार्गव ने इसे न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ बताया था। उन्होंने इस संबंध में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पत्र भेजकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ अदालत की अवमानना का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का आभार व्यक्त किया और कहा है कि इस कदम से उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष विस्तार से रखने और सच्चाई सामने लाने का मौका मिलेगा।

दिग्विजय सिंह ने इंदौर महापौर भार्गव का जताया आभार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इंदौर महापौर के पत्र लिखने को लेकर पुष्यमित्र भार्गव का आभार जताया है। खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को शिकायत पत्र भेजे जाने के बाद, दिग्विजय सिंह ने फोन पर महापौर का धन्यवाद किया है। महापौर को धन्यवाद देते हुए दिग्गी ने कहा कि इस कदम से उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखने और अपने पक्ष को विस्तार से पेश करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपने विचार रखने और न्यायिक प्रक्रियाओं के अंतर्गत अपना पक्ष रखने का अधिकार है। साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके 50 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने संविधान, और न्यायपालिका का सम्मान किया है।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

राज्यसभा के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद किए जाने और अपना पक्ष रखने को लेकर मौका न दिए जाने को लेकर  दिग्विजय सिंह का एक बयान वायरल हुआ। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद किया जाना मिली-जुली चोरी है। इस चोरी में न केवल राज्य बल्कि केंद्र, चुनाव आयोग भी और सुप्रीम कोर्ट भी शामिल है।' इस पर इंदौर  महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सालिसिटर जनरल को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की। अब दिग्विजय‍ सिंह ने  महापौर का आभार जताकर धन्यवाद किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News