खैरागढ़ राजपरिवार में कलह बढ़ी: पूर्व विधायक देवव्रत के बच्चों ने विभा सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, राजा भैया की बहन हैं विभा

12/27/2021 5:35:32 PM

राजनांदगांव (बसंत शर्मा): खैरागढ़ रियासत के राजा एवं विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह के बच्चों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने पिता की वर्तमान पत्नी विभा सिंह पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बच्चों ने कहा कि विभा सिंह उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रही है।

PunjabKesari, Raja Bhaiya, Vibha Singh, Khairagarh State, Raja Devvrat Singh of Khairagarh State, serious allegations, Rajnandgaon, Chhattisgarh News

खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके अपनी वर्तमान दूसरी पत्नी विभा सिंह के साथ विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर विधायक देवव्रत सिंह के द्वारा अपनी पत्नी विभा सिंह के खिलाफ थाने में की गई शिकायत और ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया है। जिसमें देवव्रत सिंह ने अपनी वर्तमान पत्नी विभा सिंह के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। अब स्वर्गीय देवव्रत सिंह पुत्री शताक्षी सिंह और पुत्र आर्यव्रत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विभा सिंह द्वारा उन्हें भी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। संयुक्त रूप से दोनों बच्चों ने कहा कि विभा सिंह हमें हर तरीके से परेशान कर रही हैं, हमारे घरों में ताले लगा दिए जा रहे हैं। हमारे गाड़ियों की चाबी छीनी जा रही है। हमें धमकी दी जा रही है। बच्चों ने कहा कि हमारे घर में विभा सिंह गुंडे प्रवृत्ति के लोगों को बुलाकर हमें धमकाती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देवव्रत सिंह के दोनों बच्चों ने अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है।

PunjabKesari, Raja Bhaiya, Vibha Singh, Khairagarh State, Raja Devvrat Singh of Khairagarh State, serious allegations, Rajnandgaon, Chhattisgarh News

अपनी पत्नी के साथ विवाद के चलते विधायक देवव्रत सिंह ने थाने में शिकायत की थी जिसमें अपनी वर्तमान पत्नी पर सोने के पैतृक आभूषण और रुपयों के लिए परेशान करने की बात कही है। वहीं वायरल ऑडियो में विभा सिंह ने तलाक लेने से पहले घर और गाड़ी खरीदने की डिमांड की है। विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह ने अपनी शिकायत में अपनी पत्नी के किसी पुरुष मित्र का जिक्र भी किया गया है और विभा सिंह द्वारा धोखा देकर शादी करने की बात भी लिखी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चों ने कहा कि इस तरह के कई ऑडियो उनके पास है लेकिन परिवारिक दृष्टिकोण को देखते हुए वे सभी ऑडियो वायरल नहीं कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि उनके पिता की वर्तमान पत्नी श्रीमती विभा सिंह की प्रताड़ना की वजह से ही उनके पिता पूरी तरह टूट चुके थे और वे काफी परेशान और चिंतित रहते थे, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हुई है।

PunjabKesari, Raja Bhaiya, Vibha Singh, Khairagarh State, Raja Devvrat Singh of Khairagarh State, serious allegations, Rajnandgaon, Chhattisgarh News

बच्चों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में भी की है, वहीं शासन-प्रशासन से अपनी सुरक्षा और अपने लिए न्याय की मांग की है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम ने बताया है कि स्व देवव्रत सिंह द्वारा जो आवेदन दिया गया था। उस पर फैना काटा गया। सुरक्षा को लेकर 2 पीएसओ की डयूटी लगाई गई है। आपको बता दें कि विभा सिंह राजा भैया की बहन हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News