बयानबाजी करते-करते मर्यादा भूले कांग्रेस नेता अजय सिंह, महिला सांसद को कहा ''वह ठीक माल नहीं''
Wednesday, Apr 24, 2019-03:42 PM (IST)
सीधी: प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इस दौरान नेताओं के जुबानी हमले भी जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सीधी में एक संबोधन के दौरान बीजेपी सांसद रीति पाठक को 'माल' कहते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद सियासत गरमा गई है।

वीडियो में अजय सिंह सीधी में एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा, 'रीति पाठक पिछले चुनाव में मोदी हवा में सांसद बन गईं, लेकिन सांसद बनने के बाद वे अपनों के बीच में लौट के नहीं आईं ना लौट के आएंगी। उनको आजमा चुके वह ठीक 'माल' नहीं हैं।'

बता दें कि, रीति पाठक सीधी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। बीजेपी ने एक बार फिर से उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
दिग्विजय सिंह का राज्यसभा जाने से इंकार,उभर आए इतने कांग्रेसी दावेदार, इकलौती कांग्रेसी सीट खतरे में

