व्यापारियों से बोलीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर- वोट देकर आपने मुझे खरीद नहीं लिया है

12/11/2020 5:40:07 PM

भोपाल(इजहार हसन): अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सांसद ने भोपाल में भोपाल में व्यापारियों के वोट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में वोट आसानी से खरीदे जा सकते हैं, लेकिन एक वोट देकर कोई जनप्रतिनिधियों को खरीद नहीं सकता।

गुरुवार को भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने यह बयान दिया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आपने वोट देकर खरीद नहीं लिया। एक वोट से जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं लेकिन वोट देकर खरीदें नहीं जाते। वे भोपाल में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के भूमि पूजन के अवसर पर बोल रही थीं। वहीं कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कहा कि उनका काम ही विवादित बयान देना है। इसीलिए, बीजेपी भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती।

 

meena

This news is meena