हत्यारे को देशभक्त कहने के बाद अब BJP ने बापू को बताया पाकिस्तान का राष्ट्रपिता

5/17/2019 2:55:11 PM

भोपाल: अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह का नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर अभी विवाद थमा भी नहीं था कि बीजेपी के एक और नेता ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया। प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक पोस्ट में महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बता दिया है। सौमित्र के इस पोस्ट के बाद सियासी बवाल खड़ा हुआ है।

सौमित्र ने आगे कहा कि रही बात पाकिस्तान की तो पाकिस्तान का निर्माण गांधी जी के प्रयासों से हुआ। जिन्ना और नेहरू के सपनों को उन्होंने साकार किया। हम गांधी जी के विचारों को बढ़ाने वाले लोग हैं। हम संघ के स्वयं सेवक के रूप में रोज़ प्रातः उनका नाम लेते हैं। सौमित्र का यह पोस्ट देर रात आया है।



इससे पहले गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा के नाथराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। लेकिन साध्वी ने देर शाम अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी।



गौरतलब है कि प्रज्ञा ने अपने एक बयान में कहा था कि ‘नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इस चुनाव में ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा’।

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR