साध्वी प्रज्ञा बोलीं- बहुत जल्दी भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र, बंगाल में भी राज करेंगे हिंदू (Video)

12/12/2020 7:30:16 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): भोपाल से भाजपा सासंद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने जहां पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पागल करार दिया है वहीं बड़ा बयान देते हुए कहा कि बहुत जल्दी हिंदोस्तान एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। किसान आंदोलन को लेकर कहा कि समूचे किसान आंदोलन में किसानों के रूप में कांग्रेस और वामपंथी लोग शामिल है। ऐसे लोगों की शिनाख्त करके सरकार को तत्काल जेल में भरने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लगता है, इसका कारण नासमझी है।



सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि आज अपने कर्तव्य को समझें जनसंख्या नियंत्रण कानून उनके लिए होना चहिए जो देश में राष्ट्र घाती गतिविधियां करते हैं जिनको राष्ट्र घात करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है उनके लिए कानून बनना चाहिए। जो राष्ट्र धर्म के लिए जाते हैं उनके लिए कानून नहीं बनना चाहिए उनके लिए प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए।



सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा की जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वह क्षत्रिय नहीं होते। भगवा का अपमान करते हैं, हिंदुत्व का अपमान करते हैं, ऐसी शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नहीं कहना चाहिए। 



वहीं बंगाल में BJP नेता पर हुए हमले को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ममता पागल हो गई हैं। वह तिलमिला गईं उनको समझ आ गया है कि यह भारत है पाकिस्तान नहीं जिस पर शासन कर रही हैं। बंगाल में BJP और हिंदू का शासन आएगा। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है यह उन्हें अलग करने का प्रयास कर रहीं हैं। जो मिला हुआ है उससे BJP के दो करने वाले नहीं। ऐसी महिला जो कि विदेश परंपरा का पालन कर रही है। यहां उनको टिकने नहीं देंगे। हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी बंगाल हमारा हिंदू राज्य बनेगा भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।



किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि देश विरोधी लोग इंसमे शामिल है। यह किसान नहीं उनके भेष में वामपंथी और कांग्रेसी छुपे हुए है ऐसे लोगों को समझना चाहिए यह किसान नहीं अन्य प्रकार के लोग किसानों के भेष में आकर भ्रम फैला रहे हैं। 

meena

This news is meena