CM शिवराज का प्रदेशवासियों को दिवाली का तोहफा, पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं

11/10/2020 10:04:55 AM

भोपाल: कोरोना काल की वजह से की वजह से इस दिवाली पर एनजीटी ने हिदायतें जारी करते हुए देश पर एक बड़ा खतरा मंडराने के सकेंत दिए हैं। एनजीटी ने 23 राज्यों में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने पर अपना आदेश सुनाया है। लेकिन मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को एक तोहफे के रुप में एक बड़ी खुशखबरी दी है। मध्य प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।



सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। दरअसल, ट्विटर पर चौहान ने एक व्यक्ति के सवाल पर यह जवाब दिया। इस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से सवाल किया था कि मामाजी (शिवराज सिंह चौहान) क्या देश के कुछ राज्यों की तरह मध्यप्रदेश में भी दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा?


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट का जबाव देते हुए लिखा- मध्यप्रदेश ख़ुशियों का प्रदेश है। यहां पर हम ख़ुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते। प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हां, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध ज़रूर है। आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी मनाये, पटाखे जलाये एवं धूम-धाम से दिवाली मनाये! आपको बता दें कि 5 नवंबर को दिल्ली सरकार ने राजधानी में पटाखों पर बैन का ऐलान किया। दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया। इसके साथ साथ सिक्किम, ओडिशा और राजस्थान की सरकारों ने भी 'पब्लिक और कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य' की सुरक्षा के लिए बैन लगाया।

 

 

 

meena

This news is meena