कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर निकालते समय पलटा, दबने से चालक की मौत (VIDEO)
Friday, Jul 11, 2025-08:07 PM (IST)
मंडला (अरविंद सोनी) : मंडला में निवास थाना क्षेत्र के ग्राम मुकास में खेत से फंसा ट्रैक्टर निकालते समय पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि प्रकाश उईके के रूप में हुई है। वह 20 वर्ष का था। घटना गुरुवार शाम को हुई है। रवि बारे लाल के खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। गीली मिट्टी में ट्रैक्टर फंस गया। इसे निकालने के लिए चक्के में लकड़ी बांधी गई। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया और रवि उसके नीचे दब गया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। एक युवक सोशल मीडिया के लिए कृषि कार्य का वीडियो बना रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सभी ने मिलकर रवि को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
लाशों के ढेर, धुएं का गुबार और ऊंची लपटें... काबुल में मौत का तांडव! चीख-पुकार का खौफनाक Video Viral

