सो रहे मजदूर पर लगा दिया मिट्टी का ढेर, सुबह कुत्तों ने हाथ खींचा तो हर शख्स रह गया हैरान

6/19/2018 6:18:31 PM

जबलपुर : दिन भर काम करने के बाद थककर सो जाना मध्य प्रदेश के मजदूर के लिए महंगा पड़ गया। घटना उस समय की जब नोदरा ब्रिज के पास रात को खुले मैदान में विजय नाम का एक मजदूर चैन की नींद सो रहा था। इस दौरान मजदूर के उपर कोई डम्पर मिट्टी डालकर चला गया। रातभर मिट्टी में दबे विजय को सुबह जब आसपास घूम रहे कुत्ते खींचने लगे, तो लाश होने की आशंका के चलते लोगों ने इसकी सूचना ओमती पुलिस को दी।



मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी का ढेर हटवाया तो मजदूर बेहोशी की हालत में निकला। पानी के छींटें पड़ते ही वह होश में भी आ गया। इसके बाद विजय को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।

 

Prashar

This news is Prashar