अजब-गजब: मृत प्रिंसिपल की लगी चुनाव प्रशिक्षण में ड्यूटी, ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो हुआ बड़ा खुलासा

10/1/2020 5:22:51 PM

रायसेन: मध्य प्रदेश में प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही नजर आई है। जहां उपचुनाव में एक मृत प्रिंसिपल की ड्यूटी चुनाव प्रशिक्षण में लगाई गई है। जहां प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही की हर तरफ जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। बड़ी बात यह है कि सभी एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि मृतक प्रिंसिपल यहां प्रशिक्षण के लिए कैसे आएंगे। 



दरअसल, रायसेन जिले की सबसे चर्चित सीट सांची में उपचुनाव की तैयारियां जोर शोर से शुरु हैं। ऐसे में जिला प्रशासन 28 सितंबर से प्रशिक्षण कार्य शुरु कर दिया है। इसी बीच चुनाव में अधिकारियों के नामों की जो लिस्ट सामने आई बेहद चौकाने वाली थी। उपचुनाव निर्वाचन प्रशिक्षण में मृत प्रधानाध्यापक गंगाराम उइके की ड्यूटी लगा दी गई। यह शिक्षक शासकीय रिकॉर्ड में मृत नहीं है। जबकि 27 अगस्त को ही इनका निधन हो गया है।



बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक शा.बा.माध्यमिक विद्यालय, बरेली में पदस्थ थे। जब वह प्रशिक्षम में नहीं पहुंचे, तब अधिकारियों को पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। मामले संज्ञान में आने के बाद एसडीएम संजय उपाध्याय ने कहा कि हमें पता नहीं था। उनका नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

meena

This news is meena