7 दिन से नक्सलियों की कैद में था इंजीनियर, पत्नी की गुहार पर किया रिहा

11/17/2021 6:59:51 PM

बीजापुर: नक्सलियों ने पिछले 7 दिन से जिस इंजीनियर को बंदी बनाकर रखा था उसे रिहा कर दिया है। इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को माओवादियों ने बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे रिहा किया है। इंजीनियर अजय रोशन को लेकर उनकी पत्नी अर्पिता लकड़ा लौट रही है। उनके साथ स्थानीय पत्रकार भी मौजूद हैं।

बता दें कि इंजीनियर अजय की रिहाई सात दिनों बाद हुई है। सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता ने माओवादियों से उसके पति को छोड़ने गुहार लगाई थी। वो उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में भी निकली थी। उस दौरान उसका 3 साल का छोटा बच्चा भी साथ था। बताया यह भी जा रहा है कि माओवादियों ने पहले जनअदालत लगाई, जिसके बाद फिर उनकी रिहाई की है।

जानकारी के अनुसार इंजीनियर अजय रोशन 11 नवंबर को सब इंजीनियर प्यून को लेकर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने भीतरी इलाक़ों में गए थे। उसी दौरान करीब दोपहर 12.30 बजे दोनों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। उनके सहयोगियों को माओवादियों ने दूसरे दिन छोड़ दिया था, लेकिन इंजीनियर को नहीं छोड़ा गया था।

meena

This news is Content Writer meena