मंदबुद्धि किशोरी से गैंगरेप! 6 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
Thursday, Jul 03, 2025-04:06 PM (IST)

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जवा थाना क्षेत्र में दो दरिंदों ने मंदबुद्धि किशोरी से हैवानियत की हदें पार की। मंदबुद्धि किशोरी के गर्भवती होने से घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी की दिमागी हालत ठीक नहीं है, वह अक्सर गांव में इधर-उधर घूमती रहती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी राहुल चर्मकार पिता रामाश्रय व दीपक चर्मकार पिता भारत निवासी भनिगवां उसे सूनसान स्थान पर ले गए और दरिंदगी की। मंदबुद्धि होने के कारण किशोरी अपने साथ हुई दरिंदगी को समझ नहीं पाई और न ही उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दे सकी। लेकिन धीरे धीरे किशोरी के शरीर में आ रहे बदलाव को देखकर परिजनों ने पूछा तो किशोरी ने दोनों आरोपियों द्वारा गलत काम करने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को जवा थाने ले गए। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी शिकायत के तत्काल बाद फरार हो गए। इनमें से एक आरोपी शादीशुदा है। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपी कब से पीड़िता का शोषण कर रहे थे, इसका खुलासा गिरफ्तारी के बाद होगा।