फैक्ट चेक: अवैध वसूली पर गडकरी ने नहीं लिखा CM शिवराज को पत्र, पंजाब केसरी की पड़ताल में सामने आया सच

7/19/2022 7:52:17 PM

भोपाल(विवान तिवारी) : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश की सरकार को एक पत्र लिखा है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पत्र सीएम शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नाम लिखा है। इस पत्र में मध्य प्रदेश में चेक पोस्टों पर वाहन चालकों से होने वाली अवैध वसूली पर नाराजगी जताई है। साथ ही चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अवैध वसूली से मध्य प्रदेश का नाम खराब हो रहा है। वहीं वायरल पत्र को कई कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट किया है और दावा किया है कि इस काली कमाई का मोटा हिस्सा केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया को भेजा जाता है। इस वायरल पत्र का भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने खंडन किया है।

PunjabKesari

इस मामले को लेकर जब पंजाब केसरी ने भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर से बात की तो उन्होंने इस वायरल पत्र को एक दम फर्जी बताया। लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि यह कांग्रेस ने वायरल किया है। कांग्रेस को इतनी हल्की राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी पत्र किसी के नाम से नहीं लिखा जाता उसे पद से संबोधित किया जाता है। यह सरकार को बदनाम करने का और आपस में लड़वाने का षंडयंत्र है। लेकिन ऐसे फर्जीवाड़े से कुछ होता नहीं है। सबको बता है सच्चाई क्या है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News