Punjab Kesari MP ads

सब्जी तोड़ने आए युवक को किसान ने मारा था डंडा, चाकू से 36 बार हमला कर दी दर्दनाक मौत

Friday, May 17, 2024-06:24 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): उज्जैन में किसान की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जहां हत्या के आरोप में माकड़ोन में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। किसान का शव गुरुवार सुबह खून से लथपथ मिला था। जिसे 36 बार चाकू मारकर दोनों युवकों ने मौत के घाट उतार दिया था। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी गांव में शादी में चले गए और वहां दावत उड़ाते रहे। घटनास्थल पर मिले मोबाइल से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

PunjabKesari

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि किसान ने खेत से सब्जी चुराने पर एक युवक को घटना से एक दिन पहले डंडा मार दिया था, दूसरे युवक से भी उनका पुराना विवाद चल रहा है।एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि दर्दनाक घटना सुमराखेड़ी गांव की है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां दो मोबाइल नंबर एक्टिव मिले। नंबरों के जरिए पता चला कि मौके पर सुमराखेड़ी गांव के ही सुरेश और दिनेश मोंगिया वहां आए थए। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वे तो शादी में थे।

PunjabKesari

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि किसान रामलाल सिंह (60) से उनकी 3 साल से रंजिश है। सुरेश के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। दिनेश को सब्जी तोड़ने पर रामलाल ने  डंडा मारा था। आरोपियों ने बताया कि वे बदला लेना चाहते थे। घटना वाले दिन पास के ही गांव में शादी में गए थे। रात में शराब पी। गांव आकर किसान की हत्या की। किसी को शक न हो, इसलिए वापस शादी में चले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News