फेल रहा किसानों का चक्का जाम, टू व्हीलर रोकने लायक भी नहीं जुटे किसान

2/6/2021 4:04:41 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): नए कृषि कानूनों के विरोध में इंदौर में हुआ चक्का जाम प्रदर्शन पूरी तरह से फेल हो गया। चक्का जाम के नाम पर मुट्ठी भर किसान भी जुट न पाए। किसानों को चक्का जाम करने के लिए किसानों का समर्थन नहीं मिला। आलम यह रहा कि प्रदर्शनकारी किसानों से ज्यादा वहां पुलिस बल मौजूद रहा।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश की अर्थिक राजधानी इंदौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आह्वान पर महाराणा प्रताप चौराहा पिगडंबर राऊ पर पर होने वाला था चक्का जाम पूरी तरह से फेल रहा। किसानों की संख्या इतनी कम थी कि चक्का जाम तो क्या टू व्हीलर रोकने लायक भी किसान वहां जुट नहीं पाए।

PunjabKesari

बीजेपी सांसद ने कहा- सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना अच्छी बात नहीं...
वहीं इस चक्का जाम को लेकर इंदौर सांसद ने कहा कि सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना राजनीति करना गल्त है। यदि किसान कुछ अच्छा सुझाव व कुछ अच्छी सलाह देते है तो हम उसका स्वागत करते हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सवाल किया था कि इन कृषि कानूनों में काला क्या है तो कोई भी इस सवाल का सीधा सीधा जबाव नहीं दे पाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News