Punjab Kesari MP ads

बंगाल की TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भोपाल में FIR, CM शिवराज बोले- हिंदू देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Wednesday, Jul 06, 2022-03:27 PM (IST)

भोपाल: बंगाल की TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भोपाल की क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज की गई है। शिवराज सरकार ने TMC सांसद पर यह कार्रवाई फिल्म काली के पोस्टर पर विवादित बयान देने पर की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि TMC सांसद के बयान से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मां काली मांस खाने और शराब पीने वाली देवी- महुआ मोइत्रा 

बता दें कि मोइत्रा ने काली के विवादित पोस्टर पर बयानबाजी करते हुए कहा था कि मां काली मांस खाने और शराब पीने वाली देवी हैं। महुआ मोइत्रा के इस बयान से तृणमूल कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। इन सबके बीच महुआ मोइत्रा ने तृणमूल को ही अपने ट्विटर अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। एक ट्वीट भी किया कि वे देवी काली की उपासक हैं। वे डरने वाली नहीं हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News