संविधान जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस MLA के खिलाफ FIR, हो सकती है 3 साल की सजा

10/21/2021 6:35:54 PM

भोपाल: संविधान जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विधायक के खिलाफ श्योपुर थाने में खुद पुलिस ने फरियादी बनकर एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल, कांग्रेस विधायक ने बुधवार को श्योपुर में आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्‍होंने जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से खराब हुई फसल को लेकर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कहा कि यदि पीड़ित किसानों को न्याय नहीं मिला तो वे मध्‍य प्रदेश विधानसभा में संविधान की प्रति जलाएंगे। इस बयान के बाद गुरुवार सुबह ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
मीडिया से बातचीत के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान का अपमान करने पर कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जहां शाम को ही विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में कांग्रेस विधायक को कम से कम 3 साल की सजा हो सकती है। फिलहाल पुलिस विधायक की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

meena

This news is Content Writer meena