MP में अमेजन पर FIR, गृहमंत्री बोले- राष्ट्रध्वज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं होगा

1/25/2022 1:41:51 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): राष्ट्रध्वज का अपमान करने के मामले में ऑनलाइन कंपनी अमेजन पर मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की गई है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अमेज़न ऑनलाइन कंपनी पर तत्काल f.i.r. करने के दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अपमानित करने वाला कृत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DGP को निर्देश दिए हैं कि अमेज़न प्लेटफार्म के विरुद्ध FIR दर्ज करें। बता दें कि कंपनी ने राष्ट्रध्वज का उपयोग जूतों को रैप करने के लिए किया था।

दलित दूल्हे के घर पर पथराव मामले में...
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सागर के ग्राम गनियारी में पुलिस ने सूचना मिलते ही दलित दूल्हे को उनकी परंपरा अनुसार गांव में पूरी सुरक्षा के साथ घुमाया। बारात जाने के बाद उपद्रव करने वाले उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

MP में कोरोना से बढ़ते मामलों पर...
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एमपी में पिछले 24 घंटे में 9451 कोरोना के मामले नए आए हैं। कोरोना से ठीक होकर 8467 लोग अपने घर को गए हैं। 70870 एक्टिव केस है। 72337 सैंपल लिए गए है। एमपी में पिछले 24 घंटे में 33 नए पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 1306 एक्टिव केस है।

MP में होंगी 6 हजार भर्तियां...
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में 4 हजार की जगह 6 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। पीईबी इनकी भर्ती कराएगी। 

 

meena

This news is Content Writer meena